बिहिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

रेलमंत्री को भेजा गया ज्ञापन, यात्रियों की सुविधा को लेकर उठी आवाज
आदर्श कुमार | बिहिया (भोजपुर) | Asian Times

बिहिया (भोजपुर) | Asian Times

भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आवाज तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला महासचिव रविन्द्र प्रसाद ने रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw को ज्ञापन भेजकर बिहिया स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।

ज्ञापन में बिहिया रेलवे स्टेशन को आरा-बक्सर रेलखंड का एक महत्वपूर्ण एवं अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन बताया गया है। कहा गया है कि स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं और यहां टिकटों की बिक्री भी बड़े पैमाने पर होती है। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के अनुसार, पटना-कोटा एक्सप्रेस का सप्ताह में केवल तीन दिन ठहराव होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। कई यात्री जानकारी के अभाव में ट्रेन में चढ़ जाते हैं, जिसके बाद उन्हें जुर्माना तक भरना पड़ता है।

रेलमंत्री को भेजे गए मांग पत्र में 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस, 15657/15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 13005/13006 हावड़ा-अमृतसर मेल तथा 12361/12362 पटना-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का बिहिया स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही इस मांग पत्र की प्रति बिहिया की बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी को भी सौंपी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जा सके।

बिहिया स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सौंपे गए ज्ञापन पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देतीं बीस सूत्री अध्यक्ष नूतन देवी।

इस दौरान नूतन देवी ने यात्रियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए मामले को संबंधित विभाग तक पहुंचाने और सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल