NEET पेपर लीक पर केंद्र सरकार पर बरसे केजरीवाल, बोले- “युवाओं को सड़क पर उतरना होगा”

Aam Aadmi Party ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने कहा कि सबसे ज्यादा पेपर लीक उन्हीं राज्यों में हुए हैं, जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है।

केजरीवाल ने कहा, “मैं देश के जेन-जी से सीधे बात करने आया हूं। 2017, 2021 और 2024 में भी पेपर लीक हुए थे। तब भी जांच Central Bureau of Investigation को सौंपी गई थी। क्या CBI ने कुछ किया? इस बार भी जांच CBI को दी गई है, लेकिन क्या कार्रवाई होगी?”

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। केजरीवाल ने कहा, “CBI उन्हीं लोगों को रिपोर्ट करती है, जो देश में पेपर लीक करा रहे हैं।”

Ad.
Ad.

 

मोदी सरकार में 93 पेपर लीक”

केजरीवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अब तक 93 पेपर लीक हो चुके हैं और इससे करीब 6 करोड़ युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, “इससे सवाल उठता है कि क्या सत्ता में बैठे लोग ही पेपर लीक कराने वालों को संरक्षण दे रहे हैं?”

उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के युवाओं ने सरकार बदल दी, तो भारत के युवा भी पेपर लीक करने वालों के खिलाफ आंदोलन कर सकते हैं।

सिस्टम नहीं, सिस्टम चलाने वालों को पकड़ना होगा”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्षों से पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन हर बार केवल सिस्टम को दोष देकर मामला खत्म कर दिया जाता है। उन्होंने कहा, “सिस्टम अपने आप नहीं चलता, उसके पीछे लोग बैठे हैं। उन्हें पहचानना होगा, पकड़ना होगा और जेल भेजना होगा।”

उन्होंने युवाओं से आंदोलन के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि अगर पेपर लीक रोकना है तो देश के युवाओं को सड़क पर उतरना होगा।

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई छात्र संगठन और राजनीतिक दल परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और National Testing Agency की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल