राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। 3 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत कई राज्यों में National Students’ Union of India (NSUI) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और NTA पर लापरवाही के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
राजस्थान SOG की जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले वायरल हुए “गेस पेपर” के 100 से अधिक सवाल असली प्रश्नपत्र से मेल खाते थे। मामले में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं और केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंप दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने भी परीक्षा रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बड़े स्तर की गड़बड़ी का संकेत है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
@MUSKAN KUMARI





