लखनऊ में शराब न देने पर सेल्समैन की हत्या, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

लखनऊ में शराब ठेका सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, अवैध शराब बिक्री पर भी उठे सवाल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक शराब ठेका सेल्समैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शराब ठेका खुलने से पहले एक व्यक्ति शराब लेने पहुंचा था। सेल्समैन द्वारा शराब देने से मना करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

यह घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेड़ेमऊ गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अजय जायसवाल उर्फ रिंकू (35) पुत्र रामऔतार जायसवाल, निवासी सैय्यद बाड़ा, के रूप में हुई है। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे युवक रज्जन को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा था, लेकिन ठेका आधिकारिक रूप से खुला नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लोहे की रॉड उठाकर अजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अजय गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि शराब ठेके की दीवार में एक छेद (होल) बनाया गया था, जिसके जरिए लोगों को चोरी-छिपे शराब बेची जाती थी। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जाते थे। इस कथित अवैध बिक्री का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री का खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि शराब ठेके की दीवार में एक छेद (होल) बनाया गया था, जिसके जरिए लोगों को चोरी-छिपे शराब बेची जाती थी। आरोप है कि तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जाते थे। इस कथित अवैध बिक्री का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब हत्या की इस वारदात के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और प्रशासन से अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मृतक अजय जायसवाल अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी मां मीरा देवी, पत्नी हेमा जायसवाल, बेटियां खुशी और माही, बेटा कृष्णा, तथा छोटा भाई अमित जायसवाल हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल