ओवरटेक कर रोका ट्रक, युवक ने ईंट मारकर तोड़ा शीशा; चालक की आंख घायल होने का दावा
बिहार में सड़क पर दबंगई और हिंसा का एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पटना रजिस्ट्रेशन नंबर BR01JF3633 वाली एक काली SUV/स्कॉर्पियो ने हाईवे पर चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोक लिया।
बताया जा रहा है कि SUV से कुछ युवक नीचे उतरे और ट्रक चालक के साथ बहस और धमकाने लगे। इसी दौरान एक युवक ने ईंट या पत्थर उठाकर ट्रक के फ्रंट शीशे पर दे मारा। हमला इतना जोरदार था कि शीशा टूट गया और चालक दर्द से चिल्लाने लगा। चालक ने दावा किया कि उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद ट्रक चालक घायल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यूजर्स इसे रोड रेज और सड़क पर बढ़ती गुंडागर्दी का उदाहरण बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
वायरल तस्वीरों और वीडियो में SUV का नंबर BR01JF3633 साफ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वाहन पटना में रजिस्टर्ड है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही घटना की सटीक लोकेशन सार्वजनिक की गई है।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने घायल चालक को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
@MUSKAN KUMARI






