तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार, वीसीके आज शाम 4 बजे करेगी बड़ा ऐलान

टीवीके प्रमुख Vijay बहुमत जुटाने की कोशिश में, वीसीके के रुख पर टिकी सबकी नजर

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी टीवीके सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन बहुमत के आंकड़े को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। इसी बीच विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) ने कहा है कि वह टीवीके को समर्थन देने या नहीं देने पर अपना अंतिम फैसला शनिवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेगी।

राज्यपाल से कई दौर की मुलाकात के बाद भी टीवीके अभी तक स्पष्ट रूप से 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं कर पाई है। कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम ने टीवीके को समर्थन देने का संकेत दिया है, जबकि एआईएडीएमके और अन्य दलों की रणनीति पर भी नजर बनी हुई है।

वीसीके के समर्थन को सरकार गठन की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है। पार्टी नेताओं ने मीडिया में चल रही सत्ता साझेदारी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी सवालों का जवाब शाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया जाएगा।

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार आए त्रिशंकु जनादेश के बाद सत्ता का समीकरण तेजी से बदल रहा है और पूरे राज्य की नजर अब वीसीके के फैसले पर टिक गई है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल