महाराणा प्रताप जयंती पर पटना में भव्य राजकीय समारोह

मंत्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि को किया नमन, सीएम सम्राट चौधरी ने दिया संदेश

पटना। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना के रेडियो स्टेशन गोलंबर पर भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शौर्य, त्याग तथा राष्ट्रभक्ति को याद किया।

समारोह में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला मंडल समेत कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इसके अलावा नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, शिव शंकर निषाद, मुकेश सिंह, अजय सिंह और सिवान शाहिद सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी समारोह में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और स्वाभिमान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। छोटू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान राजपूत शासक थे, जिन्होंने मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध उनके साहस और पराक्रम का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

Ad.
Ad.

 

वक्ताओं ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महाराणा प्रताप जयंती को राजकीय महोत्सव के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भव्य रूप दिया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा, “अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका संघर्ष, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें सम्मान, साहस और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने का संदेश देता है।”

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल