पटना में दिनदहाड़े हत्या से दहशत दीदारगंज में युवक को मारी गोली, 24 घंटे में दूसरी हत्या से बढ़ी चिंता

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के खानपुर इलाके में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। लगातार 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सुबह के समय खुलेआम वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान रामप्रवेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दीदारगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे मृतक की किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके लगभग दो घंटे बाद करीब 8:30 बजे गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो रामप्रवेश का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले किसी तरह की झड़प हुई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी अवधेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल टीम को भी जांच में लगाया गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

Ad.
Ad.

 

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसी थाना क्षेत्र में 24 घंटे पहले कॉलेज छात्र हर्ष की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लगातार दो हत्याओं से इलाके में भय का माहौल गहरा गया है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, मृतक की आखिरी बातचीत किसी अज्ञात व्यक्ति से हुई थी, जिसके बाद यह घटना हुई। वारदात के बाद गांव में मातम और आक्रोश दोनों का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल