सासाराम में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; एक की मौत, 20 से अधिक घायल

सासाराम: Sasaram के परसथूआ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। शेख बहुआरा के पास यात्रियों से भरी एक अनियंत्रित बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

मृतक की पहचान Bhikhi Singh के रूप में हुई है, जो Kaimur जिले के सवार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बस Kochas की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

Ad.
Ad.

 

घायलों को इलाज के लिए आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही Parsathua थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी  है!

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल