मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

मुजफ्फरपुर: Muzaffarpur में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के Maniyari थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 (मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर मुख्य मार्ग) पर ट्रेडेंट स्कूल के समीप दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक बाइक सवार अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad.
Ad.

 

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि NH-28 पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम हो गई है, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने से सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

@MUSKAN KUMARI

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल