मोतिहारी में 1.6 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी: Motihari पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.6 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर डीएसपी-2 Jitesh Pandey के नेतृत्व में पीपरा कोठी पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारी और भोपतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक के जरिए मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने Bhopatpur थाना क्षेत्र के जगती रोड पर घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.6 किलो चरस बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Turkaulia निवासी जावेद आलम, नंदन कुमार और राजा बाजार निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Ad.
Ad.

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब्त मोबाइल फोन की जांच कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

इस कार्रवाई में पर्यवेक्षी पदाधिकारी सुरेश यादव और भोपतपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार की टीम भी शामिल रही।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल