बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 9 मई को पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।

चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2026 सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि अब तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को महज 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

भाजपा की इस जीत के साथ ही अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर टिकी हुई हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत न केवल बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी एक बड़ा संकेत है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल