जदयू विधायक दल की अहम बैठक आज, नए नेता के चयन पर नजर

पटना, 

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की पहली विधायक दल की बैठक सोमवार को आयोजित हो रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग पर बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल के नए नेता का चयन किया जाएगा।

बैठक में शामिल होने के लिए विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री और मोकामा से विधायक समेत कई नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब के इस्तीफे और राज्यसभा जाने के बाद विधायक दल के नेता का पद खाली हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है। वर्तमान सरकार में उनकी मजबूत स्थिति और संगठन में पकड़ को देखते हुए उनकी दावेदारी को बल मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नेता का नाम भी चर्चा में है, लेकिन फिलहाल उनकी संभावना कम बताई जा रही है।

बैठक से पहले पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। “Next CM of Bihar” और “नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत जी ही अब करेंगे पूरा” जैसे नारों वाले पोस्टरों को युवा नेतृत्व की ओर इशारा माना जा रहा है, जिसमें का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

गौरतलब है कि रविवार को निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की थी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनकी सक्रियता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

आज की बैठक को जदयू के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी के भविष्य की दिशा और नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल