राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान जवान की संदिग्ध मौत, विभाग में हड़कंप

राजगीर (नालंदा):

बिहार के बिहार पुलिस अकादमी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक की पहचान विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लखीसराय के निवासी थे। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वापस लौटने के क्रम में उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में प्रशिक्षण के दौरान जवान की मौत का यह दूसरा मामला है, जिससे विभागीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल