पटना में ‘नारी शक्ति वंदन रन’ का आयोजन, सीएम सम्राट चौधरी बोले—ऐतिहासिक दिन

जेपी गंगा पथ पर कार्यक्रम, महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में बढ़ावा देने पर जोर

पटना, 

राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार को ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया। कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह, पटना मेयर सीता साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देशभर में हो रहा आयोजन

नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 17 और 18 अप्रैल को पटना समेत देश के सात प्रमुख शहरों में “नारी शक्ति वंदन रन” का आयोजन किया जा रहा है। पटना में यह कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन देश की महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार महिलाओं के लिए व्यापक स्तर पर राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होगा, जिससे लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी एक तिहाई तक बढ़ेगी।

नीतीश कुमार की पहल की सराहना

सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से उन्हें काफी सशक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से देश की महिलाएं लोकसभा और विधानसभा में भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगी।

जनता से सहयोग की अपील

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से इस पहल का स्वागत करने और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल