नोएडा में वेतन विवाद ने लिया उग्र रूप, आगजनी-पथराव; फरीदाबाद-पलवल में भी सड़कों पर उतरे कर्मचारी

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा और भारी बल तैनात किया गया।

बताया जा रहा है कि मजदूर लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे। हरियाणा में न्यूनतम वेतन बढ़ने के बाद यूपी में समान बढ़ोतरी न होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई थी।

प्रदर्शन के दौरान पथराव और आगजनी से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया, वहीं ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

इस बीच, नोएडा के साथ-साथ फरीदाबाद और पलवल में भी कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए शांति बहाल करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल