वैशाली (बिहार):
बिहार के Vaishali जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के खेसराही गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने कथित पारिवारिक विवाद से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
मृतक की पहचान Mahakant Singh के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन से पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया और यह वीडियो अपनी पत्नी रिशु देवी को WhatsApp पर भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि वीडियो देखने के बावजूद समय पर मदद नहीं पहुंच पाई।
लव मैरिज के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, महाकांत ने करीब 11 साल पहले हाजीपुर की रहने वाली रिशु देवी से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ता गया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी उस पर पैतृक संपत्ति बेचकर हाजीपुर में बसने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था।
बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले विवाद बढ़ने के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी तनाव के बीच मंगलवार को महाकांत ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर Hajipur Sadar Hospital में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उस मोबाइल फोन और वीडियो की भी जांच कर रही है, जो इस मामले का अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
इस घटना में मृतक के तीन छोटे बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) बेसहारा हो गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला सिर्फ आत्महत्या का है या इसके पीछे किसी तरह की मानसिक प्रताड़ना की भूमिका रही है।
@MUSKAN KUMARI







