बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दोपहर 1:15 बजे घोषित किया परिणाम, लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बरकरार
पटना |
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। दोपहर 1:15 बजे परिणाम घोषित होते ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के ACS बी. राजेंद्र बोर्ड कार्यालय में मौजूद रहे।
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा है। लगातार आठवीं बार सबसे पहले परिणाम घोषित कर बोर्ड ने अपनी तेज परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली को साबित किया है।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं—
results.biharboardonline.com
www.digilocker.gov.in�
onlinebseb.in
secondary.biharboardonline.com
SMS से भी देखें रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में BIHAR10 ROLLNUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
बिहार बोर्ड का यह तेज और व्यवस्थित रिजल्ट सिस्टम एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
@MUSKAN KUMARI






