Facebook पर YouTube Monetization के नाम पर बड़ा ठगी गैंग का खुलासा
📰 Asian Times Desk | स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट
नई दिल्ली / NCR:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर इन दिनों एक बड़ा ऑनलाइन ठगी रैकेट सक्रिय है, जो लोगों को YouTube चैनल Monetization और Subscriber बढ़ाने के नाम पर फंसा रहा है। Asian Times की टीम द्वारा की गई जांच में इस गिरोह के काम करने का पूरा तरीका सामने आया है।
🔍 कैसे काम करता है यह YouTube Scam?
जांच में सामने आया कि ठग सबसे पहले Facebook पर आकर्षक विज्ञापन चलाते हैं, जिसमें दावा किया जाता है:
👉 “हम आपका YouTube चैनल जल्दी Monetize कर देंगे”
“Subscriber और Watch Time बढ़ाकर कमाई शुरू कराएंगे”
इसके बाद पूरी प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है:
Step 1: WhatsApp पर संपर्क
ठग आपको WhatsApp पर जोड़ते हैं
आपके YouTube चैनल का Screenshot मांगते हैं
Step 2: छोटा भुगतान (Trap)
शुरुआत में ₹100 का छोटा भुगतान लेकर काम शुरू करते हैं
विश्वास जीतने के लिए थोड़ी गतिविधि दिखाते हैं
Step 3: असली ठगी शुरू
₹1800, ₹3280, ₹4200 जैसे अलग-अलग भुगतान की मांग
हर बार नया बहाना:
“Channel पर strike है”
“Monetization process अटका है”
“Final activation fee देना होगा”
Step 4: फर्जी Subscriber
नकली तरीके से subscriber बढ़ाए जाते हैं
जिससे चैनल future में suspend या demonetize हो सकता है
Step 5: लगातार पैसे की मांग
पैसे लेने के बाद भी काम पूरा नहीं होता
बार-बार नए charges मांगे जाते हैं
जांच में सामने आए अहम सबूत
Asian Times की टीम को मिले:
📌 UPI Payment ID: paytm.s10d5fo@pta
📌 Payment Name: Sunshine Traders
📌 आरोपी का नाम: Sandeep Rawat
📌 मोबाइल नंबर: +91 78498 50466
📌 WhatsApp नाम: Rohit Kumar
साथ ही, आरोपी द्वारा भेजे गए Aadhaar Card और PAN Card की कॉपी भी सामने आई, जिनकी प्रामाणिकता संदिग्ध मानी जा रही है।
Call Recording में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान प्राप्त कॉल रिकॉर्डिंग में आरोपी कहता है:
“Sir अब कोई payment नहीं करना होगा, ₹3280 वापस account में आ जाएगा”
लेकिन इसके बाद भी:
₹4200 की नई मांग
“2 मिनट में refund” का झांसा
फिर से पैसे ठगने की कोशिश
विशेष चेतावनी (Public Alert)
YouTube Monetization कभी भी पैसे देकर नहीं होता
Subscriber खरीदना या बढ़ाना YouTube Policy के खिलाफ है
ऐसे fraud से आपका चैनल permanent बंद हो सकता है
क्या करें अगर आप भी शिकार हो गए हैं?
✔️ तुरंत Cyber Crime Portal (www.cybercrime.gov.in�) पर शिकायत करें
✔️ नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं
✔️ Payment details और chat screenshot सुरक्षित रखें
✔️ ऐसे Ads को Facebook पर Report करें
Asian Times Analysis
यह गिरोह नए YouTubers को टारगेट कर रहा है, जो जल्दी Monetization चाहते हैं।
छोटे भुगतान से विश्वास जीतकर बड़ी रकम ठगना इनका मुख्य तरीका है।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)







