दुलारचंद हत्याकांड में विधायक अनंत सिंह को जमानत, पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत

मोकामा से विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले में प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों पर विचार करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनंत सिंह के शुक्रवार या शनिवार तक जेल से रिहा होने की संभावना है। जमानत की खबर फैलते ही मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जश्न मनाते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही अपने नेता पर भरोसा था।

गौरतलब है कि यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। 30 अक्तूबर को मोकामा टाल क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसका आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा था। इसके बाद 1 नवंबर की देर रात पटना के तत्कालीन एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद मोकामा स्थित उनके आवास पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, फेफड़ों के फटने, पसलियों के टूटने और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गहरे जख्म पाए गए थे। साथ ही गोली लगने के भी संकेत मिले थे।

अब जमानत मिलने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल