रूप नगर इलाके में नाले पर बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पुल से गुजर रही एक महिला नाले में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने महिला को नाले से बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय महिला पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया और वह सीधे नीचे नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में था और इसे लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं। बावजूद इसके समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
@MUSKAN KUMARI







