चाबहार बंदरगाह के पास अमेरिकी हवाई हमला, ईरानी हमलों के जवाब में सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने ईरान के चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास एक सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला किया है। यह हमला ईरान की ओर से किए गए हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने चाबहार के पास एक पहाड़ी इलाके में बने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हमले के दौरान इलाके में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का यह सत्रहवां दिन है और अभी तक तनाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस टकराव के कारण पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ती जा रही है।

रणनीतिक दृष्टि से चाबहार बंदरगाह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित यह बंदरगाह ईरान को सीधे हिंद महासागर तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे उसे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।

भारत के लिए भी चाबहार बंदरगाह काफी अहम है। भारत ने यहां उद्योग स्थापित करने और बंदरगाह के विकास के लिए अरबों रुपये का निवेश किया है। यह बंदरगाह भारत को अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरोप तक व्यापार के लिए वैकल्पिक और महत्वपूर्ण मार्ग प्रदान करता है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल