ग्रेटर नोएडा में कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग — कई लोग बीमार, दुकान और गोदाम सील

ग्रेटर नोएडा: महाशिवरात्रि के मौके पर कुट्टू के आटे से बने भोजन का सेवन करने के बाद तीन हाउसिंग सोसाइटी के कई लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय दुकान से खरीदे गए एक विशेष बैच के कुट्टू के आटे के सेवन के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने पुष्टि की कि संदिग्ध आटा बेचने वाली दुकान और उसे सप्लाई करने वाले गोदाम को सील कर दिया गया है। इस मामले में गोदाम मालिक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीमार होने की शिकायतें सुपरटेक इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राइड सोसाइटी के निवासियों की ओर से सामने आईं। हाल के महीनों में इलाके में खाद्य और पानी के प्रदूषण से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ी हैं, जिस पर भारतीय संसद में भी चर्चा हो चुकी है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध खाद्य सामग्री का सेवन न करने की अपील की है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल