किसान, मजदूर, महिलाएं और युवा केंद्र में — मोहन यादव सरकार का 2026 बजट पेश

मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2026 का बजट पेश किया, जिसमें किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण पर विशेष फोकस रखा गया है। जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कृषि, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने की घोषणा की।

किसानों के लिए 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के लिए भी हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।

महिला सशक्तिकरण के लिए लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजनाओं समेत नारी कल्याण पर 1.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तावित है। वहीं श्रम विभाग के लिए 1335 करोड़ और खेल व युवा योजनाओं के लिए 815 करोड़ रुपये तय किए गए हैं।

ग्रामीण कनेक्टिविटी, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा और अधोसंरचना विकास के लिए भी बड़े प्रावधान किए गए हैं। सरकार ने सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों, सड़क निर्माण, आवास योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल