गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई भारत में आयोजित वैश्विक एआई सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं और 20 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे। भारत पहुंचने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत मिला।
16 से 20 फरवरी तक आयोजित यह वैश्विक सम्मेलन भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें दुनिया भर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद और टेक इनोवेटर शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एआई भारत के आईटी सेक्टर के लिए बड़ा अवसर और चुनौती दोनों है और 2030 तक यह क्षेत्र 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। समिट का फोकस मानव-केंद्रित, टिकाऊ और समावेशी एआई विकास पर है।
@MUSKAN KUMARI






