नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक कार से युवक और युवती के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में पिस्तौल भी मिली है, जिससे लड़की को गोली मारकर युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर दोनों के शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, युवक के हाथ में पिस्तौल मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
@MUSKAN KUMARI






