बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सारण जिले के दिघवारा प्रखंड में 700 से अधिक बिजली पोल से तार चोरी का मामला जोरदार तरीके से उठा। सोनपुर विधायक के सवाल पर सरकार ने सदन में स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में पोलों से तार गायब हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विधायक ने कहा कि बड़े पैमाने पर तार चोरी होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।
जवाब में ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वस्त किया कि चालू वित्तीय वर्ष के भीतर सभी प्रभावित पोलों पर दोबारा तार लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई भी की जा रही है।
गौरतलब है कि सारण जिला के इस इलाके में बड़े पैमाने पर तार चोरी की घटना पहले भी चर्चा में रही है। चोरी के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई और स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई। सरकार ने पुनः तार लगवाने का आश्वासन दिया है।
@MUSKAN KUMARI







