पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सांसद पप्पू यादव, हालत स्थिर

पटना। सांसद पप्पू यादव का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) में चल रहा है। उनके प्रमुख सहयोगी प्रेमचंद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कई मेडिकल जांचें की जा रही हैं। सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के इलाज को लेकर फैसला लिया जाएगा।

प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि कल जब पुलिस उन्हें लेकर जा रही थी, उसी दौरान कथित तौर पर पुलिस की जबरदस्ती के कारण वे गिर पड़े, जिससे उनके सिर और कमर में चोट आई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल उनका चेस्ट सहित अन्य जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक केस को ढाल बनाकर सांसद की गिरफ्तारी की है। हम न्याय में विश्वास रखते हैं और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। आगे हम कोर्ट का रुख करेंगे और वहां से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल