नई दिल्ली।
Delhi Police के DCP (Prohibition & Excise) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्र-विरोधी नारे लिखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कंझावला थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने प्रतिबंधित संगठन “सिख फॉर जस्टिस” के इशारे पर यह कृत्य किया था। आरोपियों को इसके बदले ₹1 लाख रुपये का लालच दिया गया था।
तकनीकी सर्विलांस से गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने नारे लिखने की बात स्वीकार की है।
बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने—
स्कूटी . 2 मोबाइल फोन
बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
पुलिस के अनुसार, मामले की गहराई से जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है तथा फंडिंग कहां से हुई।
Author: Noida Desk
मुख्य संपादक (Editor in Chief)







