भोजपुर में नशा मुक्ति अभियान को बड़ी कामयाबी 76.5 किलो गांजा बरामद, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में नशा मुक्ति अभियान को बड़ी कामयाबी

आरा (भोजपुर)।
भोजपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहिरो-पियानिया लिंक रोड पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की जाइलो गाड़ी से लगभग 76.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जाइलो गाड़ी (BR28AA 1810) के जरिए गांजे की बड़ी खेप तस्करी कर ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में नवादा थाना के सब इंस्पेक्टर राजू कुमार, दीपक कुमार दास, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार, साथ ही STF और NDPS टीम के जवान शामिल थे।

टीम ने बहिरो-पियानिया लिंक रोड पर सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध जाइलो गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गाड़ी के अंदर छिपाकर रखे गए पैकेटों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत गांजे को जब्त कर तीनों तस्करों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और गांजे की खेप कहाँ पहुँचाई जानी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त था।

फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल