बिहार में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शेखपुरा के बरबीघा से संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

बिहार में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

शेखपुरा के बरबीघा से संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

शेखपुरा (बिहार)।
बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ और आर्थिक अपराध इकाई की संयुक्त कार्रवाई में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत छबीला टीका गांव से साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

इस हाई-प्रोफाइल रेड में पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह के दो शातिर सदस्य अंधेरे और अफरातफरी का फायदा उठाकर फरार हो गए। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गुप्त सूचना पर सुनियोजित छापा

मामले को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्योति कुमारी ने बताया कि पटना से आई एसटीएफ और आर्थिक अपराध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि छबीला टीका गांव में साइबर ठगी का नेटवर्क बेहद चालाकी से संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद संयुक्त टीम ने पूरी योजना के साथ छापेमारी की।

पूछताछ में खुली पोल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के बाद पांच लोगों की संलिप्तता पुख्ता पाई गई, जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  • राजू कुमार

  • पुष्पक कुमार

  • राजीव कुमार

  • अवनीश कुमार

  • मोहित कुमार

ठगी का डेटाबेस और मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने छह मोबाइल फोन और ठगी में इस्तेमाल होने वाला अहम डिजिटल डेटाबेस जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह गिरोह फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन लिंक के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करता था।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आम लोगों से अपील की गई है कि अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा करने से बचें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को दें।

Asian Times | Bihar Crime Desk
(ख़बर पर लगातार अपडेट जारी रहेगा)

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल