बुलडोजर कार्रवाई और NEET छात्रा की मौत पर संदीप सौरभ का सरकार पर हमला

बजट सत्र के पहले दिन माले विधायक संदीप सौरभ ने बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिन लोगों को चुनाव से पहले ₹10,000 दिए गए, चुनाव के बाद उन्हीं के घर तोड़ दिए गए। अपनी मांगों को लेकर पीड़ित परिवार आज पहुंचे हैं।

NEET छात्रा संदीप की मौत को लेकर संदीप सौरभ ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार पूरे मामले में लीपापोती कर रही है। डीजीपी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का सरकार और पुलिस से भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। बाहर रहकर पढ़ने वाली छात्राओं को परिजन अब घर बुलाने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच सेटिंग जज की निगरानी में हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। इस मुद्दे को सदन के बाहर से लेकर अंदर तक उठाया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल