लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फहराया तिरंगा

लखनऊ

राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, देशभक्ति और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

परेड के दौरान नए भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की झलक पेश करती आकर्षक झांकियां निकाली गईं। कृषि विभाग द्वारा प्रस्तुत झांकी में उत्तर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले कृषि क्षेत्र और किसानों की बदलती तस्वीर को दर्शाया गया। वहीं लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेज की ओर से थल सेना, वायु सेना और जल सेना पर आधारित भव्य झांकी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और देश की सैन्य ताकत का संदेश दिया।

पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति गीतों, अनुशासनबद्ध परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गणतंत्र दिवस को यादगार बना दिया।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल