तेजस्वी यादव की सुरक्षा पर सवालों को लेकर मंत्री जमा खान का पलटवार, बोले– सरकार नियमों से चलती है

पटना।

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा से जुड़े मामले और सत्ता पक्ष के कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर बड़ा बयान दिया है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसी को दबाने या परेशान करने का काम नहीं करती, बल्कि पूरी तरह नियमों और रूल रेगुलेशन के तहत फैसले लिए जाते हैं।

मंत्री जमा खान से जब यह सवाल किया गया कि विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में कटौती कर विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है, तो उन्होंने कहा कि कुछ नेता विधानसभा से गायब रहते हैं और जनता से मिलना भी बंद कर देते हैं। ऐसे में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नियमों के अनुरूप सुरक्षा का आकलन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का अपना सुरक्षा देने का एक निर्धारित नियम और रेगुलेशन होता है, जिसके अनुसार ही सुरक्षा तय की जाती है।

उन्होंने कहा कि सरकार न तो किसी पर हमला करती है और न ही किसी को दबाती है। सुरक्षा को लेकर सभी निर्णय प्रशासनिक और नियम आधारित होते हैं, इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं की जाती।

वहीं, निशांत कुमार को लेकर राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों के सवाल पर मंत्री जमा खान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि निशांत पार्टी में आएं और पार्टी के लिए काम करें। मंत्री ने कहा, “मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि निशांत जितनी जल्दी हो सके पार्टी में शामिल हों और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें।”

मंत्री के इस बयान को विपक्ष की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद और राजनीतिक पोस्टरबाजी के बीच अहम माना जा रहा है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल