सारंडा जंगल में बड़ी मुठभेड़: एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल ढेर, 9–10 अन्य के मारे जाने की सूचना

चाईबासा। झारखंड के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाए गए इस संयुक्त ऑपरेशन में एक करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली अनल समेत 9 से 10 अन्य नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

यह मुठभेड़ चाईबासा जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में उस समय हुई, जब खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके को घेर लिया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के नजदीक पहुंचते ही नक्सलियों ने खुद को घिरा देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जोरदार जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक भारी गोलीबारी होती रही, जिससे पूरे जंगल क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों के दबाव बढ़ने पर कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी है और किसी भी नक्सली गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल