अयोध्या: राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे में सुरक्षा चूक, नमाज पढ़ते युवक को हिरासत में लिया गया

अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को दक्षिणी परकोटे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधि करते हुए सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, घटना आज सुबह की है, जब युवक ने मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक के नारेबाजी करने की भी जानकारी सामने आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस सतर्क हो गईं। सूत्रों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियां भी पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की चूक, मंशा या संभावित खतरे का आकलन किया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि युवक परिसर में कैसे पहुंचा और सुरक्षा घेरा कहां कमजोर पड़ा।

घटना के बाद राम मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी होने तक कोई बयान जारी नहीं किया जाएगा, ताकि अफवाहों को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल