पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेज हो गया है। कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के दफ्तर और उसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए आरोप लगाया कि ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
टीएमसी के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जादवपुर 8-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी। पार्टी का कहना है कि चुनाव से पहले टीएमसी को डराने और उसकी चुनावी रणनीति से जुड़े दस्तावेज व डिजिटल डेटा जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में झुकने वाली नहीं है।
@MUSKAN KUMARI







