न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज़ में टीम इंडिया का चयन आज (3 जनवरी 2026) घोषित होगा, जहाँ ईशान किशन-शमी और कुछ युवा खिलाड़ियों के चयन को लेकर चर्चा जोर पकड़ी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज भारतीय टीम की घोषणा करेगा जो 11 जनवरी से शुरुआत होने वाली न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में खेलेगी। इस सीरीज से पहले चयन समिति की बैठक में कई बड़े नामों पर बहस हुई है, खासकर ईशान किशन और मोहम्मद शमी के चयन को लेकर।
सूत्रों के मुताबिक, ODI टीम में शुभमन गिल कप्तान के रूप में वापस लौटेंगे और रोहित शर्मा तथा विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल होने की संभावना है। वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत और ईशान किशन में से किसे मुख्य विकेटकीपर के रूप में चुना जाएगा, इस पर चयनकर्ताओं का ध्यान है।
तेज़ गेंदबाज़़ों की फील्ड में मोहम्मद शमी की संभावित एंट्री भी चर्चा का विषय बनी है, क्योंकि उन्होंने कुछ समय से टीम में नियमित रूप से खेला नहीं है। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को भी मौके मिलने की उम्मीद है, जिससे टीम में संतुलन बना रहे।
भारत-न्यूज़ीलैंड ODI सीरीज़ 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी, जिसके बाद राजकोट और इंदौर में मैच होंगे। इस चयन से टीम के रणनीतिक गठन और आगामी ICC टूर्नामेंट में भारत की तैयारियों की दिशा भी स्पष्ट होगी।
@MUSKAN KUMARI






