अमित शाह का अंडमान-निकोबार दौरा: दो जनवरी से शुरू होंगे महत्वपूर्ण कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंच गए हैं, जहां वे संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और विकास तथा सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। 

अधिकारी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 जनवरी 2026 से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनका यह दौरा प्रशासनिक, सुरक्षा और कानूनी विषयों पर ध्यान केंद्रित करेगा। गृह मंत्री शुक्रवार रात श्री विजयापुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) पहुंचे, जहां उनका उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी. के. जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

शेड़्यूल के अनुसार, शाह 3 जनवरी को गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचार होगा। इसके बाद वे बी. आर. अम्बेडकर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (डॉ. बीआरएआईटी) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) से जुड़ी एक अन्य बैठक में भी शामिल होंगे।

दौरे के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान भी अंडमान पहुंचे हैं और वे 3 जनवरी को कार निकोबार तथा अंडमान-निकोबार कमान का दौरा करेंगे तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस दौरे को रणनीतिक और सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

गृह मंत्री 4 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से रवाना होंगे। उनके इस दौरे से क्षेत्र के विकास, सुरक्षा नीति और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में सहायक राय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
[the_ad_group id="65"]
मौसम अपडेट
राशिफल