गाजियाबाद में महिला की निर्मम हत्या, बैग में मिला शव; किराए के विवाद में वारदात की आशंका

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक फ्लैट में लाल रंग के बैग के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान दीपशिखा के रूप में हुई है, जो अपने फ्लैट में किराएदार से किराया वसूलने गई थीं। बताया जा रहा है कि वह रात तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने जब दीपशिखा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब संबंधित फ्लैट पर पहुंची और तलाशी ली गई, तो एक कमरे में रखे लाल बैग के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपशिखा की हत्या गला घोंटकर की गई हो सकती है।

पुलिस ने इस मामले में फ्लैट में रहने वाले किराएदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, किराए को लेकर दीपशिखा और किराएदार के बीच विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

@MUSKAN KUMARI

NCRLOCALDESK
Author: NCRLOCALDESK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल