पटना | 13 अक्टूबर 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म हो गया है।
शनिवार, 12 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे का ऐलान किया।
घोषणा के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29 सीटें,
पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 6 सीटें,
और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें दी गई हैं।
इस ऐलान के साथ ही एनडीए ने बिहार में अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है।
बीजेपी और जेडीयू का बराबर सीटों पर उतरना आने वाले चुनाव में कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय गठबंधन में संतुलन और शक्ति प्रदर्शन दोनों को दर्शाता है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि बराबर सीटों पर उतरने के बाद कौन-सी पार्टी ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन करती है,
और क्या यह फार्मूला एनडीए को फिर से सत्ता तक पहुंचाने में मदद करेगा।
रिपोर्ट: एशियन टाइम्स ब्यूरो, पटना
अक्टूबर 2025
Asian Times Network
@MUSKAN KUMARI







