पटना में वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख कैश बरामद, दो संदिग्ध हिरासत में — चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पटना में मंगलवार दोपहर उस समय हलचल मच गई जब पीरबहोर थाना क्षेत्र के NIT घाट के पास जेपी गंगा पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 5 लाख रुपए नकद बरामद किए। गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई आगामी चुनाव से पहले चल रही सघन जांच अभियान के तहत की गई।

जेपी गंगा पथ से पकड़ी गई स्कॉर्पियो, बैग में मिले अलग-अलग मूल्य के नोट

जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग 1:15 बजे पुलिस टीम वाहनों की नियमित जांच कर रही थी, तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो से 10, 20, 50, 100 और 500 के नोटों से भरा बैग बरामद हुआ। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों ने खुद को पटना सिटी क्षेत्र का निवासी बताया।

आरोपियों की पहचान सूचित और विक्रम के रूप में

पुलिस ने दोनों की पहचान सूचित (निवासी हिलसा) और विक्रम (निवासी अगमकुआं) के रूप में की है। दोनों से जब नकदी के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे दीदारगंज स्थित “आरबी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड” (आटा फैक्ट्री) के कर्मचारी हैं।

बैंक में जमा कराने जा रहे थे पैसे

दोनों ने दावा किया कि वे कंपनी की पार्टी को भुगतान के लिए HDFC बैंक में राशि जमा कराने जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उनके पास से नकदी जब्त कर ली है और उनके बयान की पुष्टि के लिए कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है।

आचार संहिता के तहत 49,000 रुपये से अधिक ले जाने पर मनाही

चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण 49,000 रुपये से अधिक नकद राशि लेकर चलने पर रोक है। ऐसे में पुलिस ने 5 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं और पूरी जांच शुरू कर दी है।
पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने बताया कि,

“वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। रकम को जब्त कर लिया गया है और इसकी जांच जारी है।”

चुनाव से पहले बढ़ाई गई निगरानी

चुनाव को देखते हुए पटना पुलिस और प्रशासन ने शहरभर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। हर मुख्य मार्ग, फ्लाईओवर और एंट्री पॉइंट पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है ताकि काले धन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके

@AT Saumya

BiharlocalDesk
Author: BiharlocalDesk

ASAIN TIMES NEWS NETWORK

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल