बिहार सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जाएगी।
हर शुक्रवार आएगा पैसा, तय हुई 14 तिथियां
बिहार सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक महिलाओं को राशि वितरण के लिए कुल 14 तिथियां निर्धारित की हैं। सरकार का कहना है कि यदि आवश्यकता हुई तो इन तिथियों में बदलाव संभव है, लेकिन लाभार्थी महिलाओं को राशि मिलना लगातार जारी रहेगा।
राशि जारी होने की तिथियां –
अक्टूबर 2025 : 3, 6, 17, 24, 31
नवंबर 2025 : 7, 14, 21, 28
दिसंबर 2025 : 5, 12, 19, 26
कैसे मिलेगा लाभ?
महिला लाभार्थी जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) या ग्राम संगठन (VO) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
जो महिलाएं किसी समूह से जुड़ी नहीं हैं, वे निर्धारित तिथियों पर सीधे आवेदन जमा कर सकती हैं।
राशि सीधे DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाएगी। बीच में कोई बिचौलिया नहीं होगा।
पहली किस्त 3 अक्टूबर से
3 अक्टूबर 2025 को लगभग 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।
महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका
सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित न रहें बल्कि छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से मजबूत बनें। इस राशि का उपयोग महिलाएं रोजगार या छोटे कारोबार की शुरुआत के लिए कर सकेंगी।
पीएम मोदी ने की थी शुरुआत, नीतीश कुमार आगे बढ़ा रहे अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 सितंबर 2025 को इस योजना की शुरुआत की थी और 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार की राशि खातों में भेजी थी। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस अभियान को और आगे बढ़ा रहे हैं।
@AT Saumya
Author: BiharlocalDesk
ASAIN TIMES NEWS NETWORK






