अभी भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात है। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पटना। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहे जाने के मामले में शुक्रवार को पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी टकराव हुआ। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के गेट को तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश की, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी जवाब में मोर्चा संभाले रहे। इस दौरान कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, पर हालात तनावपूर्ण बने रहे।

मामले के विरोध में भाजपा के मंत्री नितिन नवीन और विधायक संजीव चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध मार्च निकाल रहे थे, तभी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल