बिहिया नगर पंचायत में झंडोतोलन विवाद, मुख्य पार्षद बोले—मेरे साथ हो रहा अन्याय, सभी वार्ड पार्षद देंगे साथ, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

बिहिया नगर पंचायत में झंडोतोलन विवाद, मुख्य पार्षद बोले—मेरे साथ हो रहा अन्याय, सभी वार्ड पार्षद देंगे साथ, धरना-प्रदर्शन की चेतावन

आरा (एशियन टाइम्स ब्यूरो):
बिहिया नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में, जबकि शिकायतकर्ता ने कोर्ट में लिखित आवेदन देकर समझौता (कम्प्रमाइज) की सहमति दे दी है, फिर भी उन्हें जमानत नहीं दी जा रही है।

मुख्य पार्षद का आरोप है कि “मेरे खिलाफ यह पूरा मामला जानबूझकर डीएसपी स्तर पर अन्याय के इरादे से खींचा जा रहा है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर अवगत कराया है कि उनके साथ न्याय किया जाए।

सचिन कुमार गुप्ता ने अपनी माता के साथ बिहार के सभी वार्ड पार्षदों को संदेश दिया है कि वे इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हों। वार्ड पार्षदों ने भी एकजुट होकर मुख्य पार्षद के समर्थन में संघर्ष करने का ऐलान किया है।

मुख्य पार्षद ने चेतावनी दी है कि अगर उनके साथ हो रहे कथित अन्याय को तुरंत नहीं रोका गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस विवाद के चलते स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत में माहौल और भी गर्म होने की आशंका जताई जा रही है।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल