दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिहार के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द, विशेष मामलों में मिलेगी छूट…

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिहार के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द, विशेष मामलों में मिलेगी छूट...

दुर्गा पूजा के मद्देनजर बिहार में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं  26 सितंबर से आठ अक्टूबर तक की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. विशेष परिस्थिति को छोड़कर सभी छुट्टियां रद्द की गई हैं. पुलिस मुख्याय ने विधि-व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक की सभी छुट्टियां रद्द की है। हालांकि विशेष परिस्थिति में छुट्टी ली जा सकती है।

अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर ने यह आदेश जारी किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बिहार के सभी एसपी और एसएसपी के साथ-साथ दो पुलिस जिला और रेल सहित सभी पुलिस कर्मियों को यह आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि, दाे वर्षों के बाद इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जाएगी जिसे लेकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द की जाती हैं।

Noida Desk
Author: Noida Desk

मुख्य संपादक (Editor in Chief)

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल