Day: December 18, 2025
5 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या: पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का खुलासा, डॉक्टर भी रह गए स्तब्ध
बिहार के भोजपुर जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ की गई अमानवीय दरिंदगी की पुष्टि हुई है। आरा सदर अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें बच्ची … Read more
महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला तूल पर: जावेद अख्तर का हमला, NDA बचाव में उतरा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने से जुड़ा मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण पर मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वे किसी भी तरह के कट्टरपंथ के खिलाफ हैं, लेकिन इसका यह … Read more
कोहरे ने छीना क्रिकेट का रोमांच: IND vs SA टी-20 रद्द, BCCI लौटाएगा दर्शकों को पूरे पैसे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला कोहरे की भेंट चढ़ गया, जिससे लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुँचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों को बिना एक भी गेंद फेंके लौटना पड़ा। यह मुकाबला 17 दिसंबर को प्रस्तावित था, लेकिन शाम होते ही शहर में घना कोहरा छा गया। अंपायरों ने … Read more
संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, पटना में भव्य रोड शो के साथ पदभार ग्रहण
दरभंगा नगर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे संजय सरावगी ने बिहार भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर … Read more
बिहार में बढ़ी ठंड की मार: 20 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा, रेड अलर्ट जारी
बिहार में ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है और इसके साथ ही घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सुबह से ही राजधानी पटना समेत राज्य के 20 से अधिक शहरों और जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर … Read more
भोजपुर में इंसानियत शर्मसार: लव मैरिज से नाराज़ दादी ने नवजात पोते को 50 हजार में बेचा
भोजपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक दादी ने अपने बेटे की लव मैरिज से नाराज़ होकर नवजात पोते को महज़ 50 हजार रुपये में बेच दिया। यह सौदा जिले के एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर से जुड़े नेटवर्क के ज़रिए किया गया। मामले के सामने आते ही पुलिस … Read more
प्रधानमंत्री मोदी का ओमान दौरा, भारत-ओमान संबंधों को नई मजबूती
व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर फोकस, CEPA से बढ़ने की उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक ओमान दौरे पर मस्कट पहुंचे, जहाँ ओमान सरकार ने उनका गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया। यह यात्रा जॉर्डन और इथियोपिया के बाद उनकी तीन देशों की विदेश यात्रा का अंतिम चरण है। दौरे का मुख्य … Read more
लोकसभा से पारित हुआ ‘जी राम जी’ बिल, सदन में भारी हंगामा
विपक्ष ने फाड़ी विधेयक की कॉपी, सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक नई दिल्ली। लोकसभा में आज भारी हंगामे के बीच ‘जी राम जी’ बिल को बहुमत से पारित कर दिया गया। विधेयक पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। जैसे ही … Read more
दिल्ली में नए नियम का असर: ईंधन के लिए PUC अनिवार्य, जांच केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए नियम लागू होने के बाद वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब पेट्रोल और डीज़ल भरवाने के लिए PUC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) अनिवार्य कर दिया गया है। नियम लागू होते ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में PUC जांच केंद्रों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें देखने को मिल … Read more

