एनडीए सहयोगी हम पार्टी ने बांटे 6 विधानसभा टिकट, जीतनराम मांझी और संतोष सुमन ने किए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए घटक दल हम पार्टी (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) ने अपने 6 विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन और संस्थापक केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में सभी प्रत्याशियों को अधिकृत रूप से टिकट सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए के तहत चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में फिर से विकास की सरकार बनाएगी।

हम पार्टी ने जिन 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें गया जिले की चार सीटें शामिल हैं।इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से दीपा कुमारी,टीकरी विधानसभा क्षेत्र से अनिल कुमार,बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से ज्योति देवी,और अतरी विधानसभा क्षेत्र से रोमित कुमार को टिकट दिया गया है।

वहीं, जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से प्रफुल्ल मांझी और औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से ललन राम को उम्मीदवार बनाया गया है।

टिकट वितरण समारोह के दौरान जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्टी ने युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन इस बार भी बिहार में मजबूत प्रदर्शन करेगा और जनता महागठबंधन की नीतियों को पूरी तरह नकार देगी।

संतोष सुमन ने कहा कि हम पार्टी एनडीए का विश्वसनीय सहयोगी है और विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से जनसंपर्क अभियान तेज करने और आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

@MUSKAN KUMARI

Read more

नालंदा में दारोगा की आत्महत्या: राजगीर थाने में एएसआई सुमन तिर्की ने खुद को मारी गोली, बैरक क्षेत्र सील

राजगीर (नालंदा), 14 अक्टूबर:बिहार के नालंदा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजगीर थाने में तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना थाना परिसर स्थित बैरक में हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौके … Read more

वैभव सूर्यवंशी बने बिहार क्रिकेट टीम के नए उपकप्तान

रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए बिहार क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा की, चयन विवादों के बीच लिया गया फैसला पटना। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने आगामी रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए राज्य की सीनियर क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। चयन प्रक्रिया से जुड़े विवादों के बावजूद संघ ने वैभव सूर्यवंशी को टीम … Read more

BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी की पहली उम्मीदवार सूची

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत 71 उम्मीदवारों की घोषणा, सीट बंटवारे पर जारी गतिरोध के बीच उठाया कदम पटना। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है। इस सूची में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि बिहार में कुल 243 … Read more

लालू यादव ने बांटे RJD के टिकट, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा तनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर मतभेद और टिकट वितरण ने बढ़ाई सियासी गर्मी पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के नेताओं को टिकट वितरित करना शुरू कर दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब महागठबंधन में सीट बंटवारे पर … Read more

दिल्ली नगर निगम (MCD) बैठक में हंगामा — डीबीसी कर्मियों के वेतन और सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

Asian Times रिपोर्ट | नई दिल्ली, एशियन टाइम्स ब्यूरो: दिल्ली नगर निगम की बैठक में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षदों ने डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) कर्मियों के वेतन और सुविधाओं को लेकर जोरदार हंगामा किया। आप पार्षद नारंग ने कहा कि जब निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब डीबीसी कर्मियों … Read more

JDU MP Ajay Mandal Resigns from Bhagalpur Seat, Accuses Party of Neglect

Patna: In a major political setback for the Janata Dal (United) ahead of the Bihar Assembly Elections 2025, Bhagalpur MP Ajay Kumar Mandal has resigned from his parliamentary post, accusing the party leadership of neglect and favoritism. Mandal, a senior JDU leader and long-time loyalist, submitted his resignation letter to Chief Minister Nitish Kumar and … Read more

“टिकट कटने की खबर पर फटे गोपाल मंडल के तेवर! समर्थकों संग पहुंचे सीएम हाउस — बोले, मेरे खिलाफ रची जा रही है साजिश!”

पटना। बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सीएम हाउस के भीतर जाने से रोक दिया, जिसके बाद मौके पर हल्का तनाव देखने को मिला। गोपाल मंडल … Read more

दिव्या गौतम दीघा से चुनावी मैदान में — INDIA गठबंधन ने शिक्षित युवा चेहरे पर जताया भरोसा

UGC-NET योग्य पीएचडी शोधार्थी दिव्या गौतम ने कहा – राजनीति में आकर समाज सेवा के सपने को पूरा करूंगी पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक नया और दिलचस्प चेहरा राजनीतिक मंच पर उतरा है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की चचेरी बहन दिव्या गौतम को INDIA गठबंधन की ओर से दीघा विधानसभा सीट से … Read more

भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से किया क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से जीता

ASIAN TIMES NEWS NETWORK | SPORTS UPDATE 🇮🇳 भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से किया क्लीन स्वीप, दिल्ली टेस्ट 7 विकेट से जीता भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। मंगलवार को खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंडीज … Read more