सम्राट चौधरी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

102

सम्राट चौधरी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर विश्वास व्यक्त करने के साथ-साथ, बीजेपी के बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल की कार्यशैली और उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों को उठाया।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपने विश्वास और समर्थन को दोहराया। उन्होंने कहा कि 1996 से ही उनका नीतीश कुमार पर भरोसा है और 2020 में एनडीए के नेता के रूप में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। चौधरी ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

चौधरी ने कहा, “हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। 1996 से हम उनके नेतृत्व में चल रहे हैं और आगे भी चलेंगे। इसमें परेशानी क्या है?”

सम्राट चौधरी ने कहा, “केजरीवाल जी, आप रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के लिए इतना चिंतित क्यों हैं? बांग्लादेश भारत का हिस्सा नहीं है। दिल्ली और पूर्वांचल के लोगों की चिंता कीजिए। जनता जानती है कि दिल्ली की भलाई के लिए कौन काम कर रहा है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दिल्ली का विकास हो रहा है।

दिल्ली की समस्याओं पर सवाल

सम्राट चौधरी ने दिल्ली की मौजूदा समस्याओं पर भी केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा, “यहां पानी और सड़क की समस्या है। इस पर केजरीवाल कुछ नहीं बोलते। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है।”

जेपी नड्डा के बिहार से संबंध सम्राट चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा-दीक्षा और जन्म बिहार में हुआ है। वह बिहार की भलाई के लिए बहुत चिंतित रहते हैं और लगातार राज्य के लिए काम कर रहे हैं।

संगठन पर्व पर चर्चा इस समय बीजेपी के संगठन पर्व का समय चल रहा है। चौधरी ने कहा कि पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।

चुनाव और रणनीति

सम्राट चौधरी के इन बयानों से स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी की रणनीति विकास और नेतृत्व को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने की है। वहीं, विपक्ष पर हमला बोलकर पार्टी जनता को यह बताने की कोशिश कर रही है कि उनके पास दिल्ली और बिहार दोनों के विकास का स्पष्ट खाका है।

रिपोर्ट: तनवीर आलम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here