शुक्रवार को रहा पीएनबी का पूरी तरह से सारे दिन सर्वर डाउन

शुक्रवार को रहा पीएनबी का पूरी तरह से सारे दिन सर्वर डाउन। पीएनबी की किसी भी शाखा मे शुक्रवार को नही हो सका आमजन का कामकाज— पीएनबी शाखा प्रबंधक माचाड़ी अलवर/राजस्थान (माचाड़ीराजगढ़):- अलवर जिले सहित पूरे भारत देश मे शुक्रवार को अचानक पीएनबी का सर्वर डाउन हो गया। जिससे आमजन शुक्रवार को सारे दिन परेशान होते रहे। लेकिन शाम 04 बजे के बाद तक सर्वर डाउन रहने से मायुस होकर आमजन को खाली हाथ वापस घर जाना पडा। तथा जो लोग कैश जमा कराना चाहते थे उनका भी कामकाज नही हो सका। मिडियाकर्मी नागपाल शर्मा को यह सारी जानकारी पीएनबी शाखा प्रबंधक माचाड़ी के जे.पी. मीना के द्वारा दी गई। इस दौरान प्रबंधक मीना ने मिडिया को बताया कि सारा स्टाफ आमजन के हित को ध्यान मे रखते हुए कामकाज करने के लिए तैनात है। लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही सर्वर डाउन होने से किसी का भी हम कुछ भी लेन-देन से सम्बन्धित कामकाज नही कर सके है। इसके लिए हमे खेद है। और हम लगातार इस सम्बन्ध मे सम्बन्धित उच्चाधिकारियो के सम्पर्क मे भी रहे लेकिन शाम 04 बजे से बाद तक भी सर्वर डाउन लगातार चलता रहा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर
मौसम अपडेट
राशिफल